कार्यालय कलेक्ट्रेट मार्ग में सीवर लाइन विस्तार के पश्चात बिछाई गई सीमेंट कंक्रीट की लेयर में आई दरार पर निगमायुक्त ने अपनाया सख्त रुख निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पर जवाबदेही तय, पीडीएमसी को जारी किया गया नोटिस
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 12 नवंबर 2026दशहरा पर्व के दौरान नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कलेक्ट्रेट मार्ग पर चल रहेसीवर लाइन विस्तार कार्य के पश्चात एवं डामरीकरण कार्य के पूर्व बिछाई गई सीमेंट कंक्रीट की लेयर में दरार आने संबंधी शिकायत को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा गंभीरता से लेकर कार्य का पर्यवेक्षण करने वाली पीडीएमसी कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।निगमायुक्त ने कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण का दायित्व निभाने वाली पीडीएमसी कंपनी द्वारा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किए जाने के कारण निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी शिकायत सामने आई है। उन्होंने निगम अधिकारियों को संबंधित निर्माण एजेंसी एवं पीडीएमसी के प्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण कर सीमेंट कंक्रीट लेयर में आई दरार एवं अन्य प्राप्त शिकायतों का गहन परीक्षण करते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायतों का संतोषजनक निराकरण होने तक संबंधित कार्य के बिल भुगतान की कार्यवाही पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए हैं।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाली एजेंसियों को अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेह रहना होगा।

