नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अवैध कबाड़ भंडारण करने वाले 7 व्यवसायियों को निगम ने भेजा नोटिस तत्काल हटाएं भंडारण, अन्यथा होगी वैधानिक कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक 12 नंबर 2026 शहर में सार्वजनिक मार्गों पर बाधा उत्पन्न करने, अवैध रूप से कबाड़ सामग्री का भंडारण करने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में बिना सक्षम अनुमति के नगरीय सीमा अंतर्गत कबाड़ सामग्री का अवैध रूप से संचय एवं भंडारण किए जाने का मामला सामने आने पर निगम प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए संबंधित 7 कबाड़ व्यवसायियों को नोटिस जारी कर कबाड़ का अवैध भंडारण तत्काल हटाने के निर्देश दिए है।
इन्हे जारी हुआ नोटिस
निगम के कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह द्वारा नगर में कबाड़ व्यवसाय करनें वाले जिन 7 व्यवसायियों को नोटि प्रदान किया गया है उनमे रधुनाथ गंज वार्ड के अजरूद्धीन पिता मोहम्मद सत्तार, ईश्वरी पुरा वार्ड के अफजल कुरैशी पिता गुलाम शरवर एवं मोहम्मद यूनूस पिता नसरूद्वीन सहित बी.डी अग्रवाल वार्ड के तीन व्यवसायियों अब्दुल सत्तार पिता मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शमीम पिता मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद फिरोज पिता मोहम्मद शमसुद्दीन सहित मदन मोहन चौबे वार्ड के रिंकू खान पिता वसीद खान का नाम शामिल है।कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कबाड़ सामग्री का अनियंत्रित भंडारण आसपास निवासरत नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा है। इससे आगजनी जैसी दुर्घटना की आशंका के साथ ही सड़क पर आवागमन भी प्रभावित होता है। निगम प्रशासन ने संबंधितों को तत्काल अवैध रूप से संग्रहित कबाड़ सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में निर्देशों का पालन नहीं करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सामग्री की जब्ती की जाएगी।

