संस्कार, गुणवत्ता और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय बना किड्स केयर स्कूल, कटनी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करने वाला किड्स केयर स्कूल, कटनी जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ अनुशासन,संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है, जबकि प्रत्येक शनिवार को शनि मंत्र का जाप कर विद्यार्थियों में आध्यात्मिक एवं नैतिक चेतना का विकास किया जाता है।किड्स केयर स्कूल का विशाल एवं सुव्यवस्थित खेल मैदान विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करता है। विद्यालय की तीनों मंजिलों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक फ्लोर पर एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त है, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हैं।
विद्यालय का शिक्षकीय एवं अन्य स्टाफ अपने सौम्य व्यवहार
समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए जाना जाता है। विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. डी.के. खरे एवं उनकी पुत्री के मार्गदर्शन में संस्था लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है।विद्यालय में प्रतिवर्ष भव्य वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) का आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता का भी सम्मान किया जाता है तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया जाता है।
संस्कार,अनुशासन,आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समन्वय
के कारण किड्स केयर स्कूल आज कटनी जिले के अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

