इमलिया आहूजा टाल में लगी आग पर काबू पाने के लिए निगम का दमकल अमला मुस्तैद, चारों जोन के दमकल वाहन मौके पर तैनात निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पल-पल की जानकारी लेकर फायर अमले को लगातार दे रहीं आवश्यक दिशा-निर्देश

इमलिया आहूजा टाल में लगी आग पर काबू पाने के लिए निगम का दमकल अमला मुस्तैद, चारों जोन के दमकल वाहन मौके पर तैनात,
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पल-पल की जानकारी लेकर फायर अमले को लगातार दे रहीं आवश्यक दिशा-निर्देश

इमलिया आहूजा टाल में लगी आग पर काबू पाने के लिए निगम का दमकल अमला मुस्तैद, चारों जोन के दमकल वाहन मौके पर तैनात निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पल-पल की जानकारी लेकर फायर अमले को लगातार दे रहीं आवश्यक दिशा-निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 12 नवंबर 2016  माधवनगर इमलिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे आहूजा टाल में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम का अग्निशमन अमला तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रातः 6:10 बजे माधवनगर जोन से दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा आग पर काबू पाने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए। आग की गंभीरता को देखते हुए निगम के चारों जोन के दमकल वाहनों को मौके पर तैनात कर अग्निशमन कार्य निरंतर जारी है।

सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल वाहनों द्वारा अब तक लगभग 20 फेरे लगाकर पानी की आपूर्ति की जा चुकी है। फायर अमले द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार प्रातः से ही लगातार पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रही हैं तथा मौके पर मौजूद फायर अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं। घटनास्थल पर उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं सहायक फायर प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर अग्निशमन कार्य की निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं।

नगर निगम का अग्निशमन अमला आग पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अग्नि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

इमलिया आहूजा टाल में लगी आग पर काबू पाने के लिए निगम का दमकल अमला मुस्तैद, चारों जोन के दमकल वाहन मौके पर तैनात निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पल-पल की जानकारी लेकर फायर अमले को लगातार दे रहीं आवश्यक दिशा-निर्देश



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post