बरही पुलिस को नशे के विरुद्ध बड़ी सफलता, खेत में लगे 04 गांजे के हरे पौधे कुल 01 किलो 400 ग्राम कीमती 14,000/- रुपये सहित एक आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक 12नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य,के मार्गदर्शन में,एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे,के कुशल नेतृत्व में थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 10/11/2026 को चौकी प्रभारी खितौली स उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा हमराही बल के साथ मय प्राइवेट वाहन एवं विवेचना किट के जुर्म जरायम अपराध पतासाजी हेतु ग्राम कुआं तरफ रवाना हुए थे। ग्राम कुआं तरफ जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान तभी खेत के पास से एक आदमी बाड़ी के अंदर से पुलिस को देखकर हड़बड़ाकर बाड़ी से भागने लगा, जिसे हमराह स्टाफ की अभिरक्षा में लेकर भागने के संबंध में पूछा गया जो घबराते हुये बोलने लगा "साहब मेरे खेत में कुछ नहीं है मुझे छोड़ दो"।
संदेह होने पर मौके से गुजर रहे राहगीरों को तलब कर अभिरक्षा में लिये संदेही से नाम पता पूछा जो अपना नाम,अरविन्द यादव पिता रामगोपाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कुठिया महगवां थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.)का रहने वाला बताया।जिसके खेत में बनी मड़ैया के पीछे व बाजू में जाकर देखा जो मड़ैया के पास हरे पत्तेदार मादक पदार्थ पौधे के चार टहनीयुक्त पेड़ लगे मिले। आरोपी से मादक पदार्थ (गांजा) के पौधे के संबंध में कागजात (वैध लाईसेंस) के बारे में पूछा जो नहीं होना बताया।मादक पदार्थ पौधे की तीन-चार पत्ती तोड़कर हाथ में लेकर रगड़कर सूंघकर देखा जो पुराने अनुभव के आधार पर मादक पदार्थ गांजा का पौधा पाया गया तथा गवाह व स्टाफ को भी सूंघाकर देखा जो मादक पदार्थ गांजा का पौधा बताये तथा आरोपी ने स्वयं भी मादक पदार्थ गांजा का पौधा होना बताया।गवाह व स्टाफ की मदद से आरोपी अरविंद यादव के मड़ैया के पास खेत में लगे मादक पदार्थ गांजा के पेड़ों को उखाड़कर अपने पास रखे इलेक्ट्रानिक तराजू से तौल किया गया जो,01 किलो 400 ग्राम कीमती 14,000/- रुपये का होना पाया गया।मादक पदार्थ गांजा के पौधे 01 किलो 400 ग्राम को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अरविंद यादव का कृत्य *धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने से मौके पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे , स उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा,सीताराम वर्मा,अंकित,दिलीप,आशुतोष,जगत सिंह,सैनिक मोहन यादवकी सराहनीय भूमिका रही।

