शराब के नशे में कार चलाते पकड़ा गया चालक, बहोरीबंद पुलिस ने की कार्रवाई मारुति ईको कार क्रमांक MP20 ZD 3053 के चालक पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक, 10 नवंबर 2026 सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कटनी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहोरीबंद पुलिस ने शराब के नशे में चार पहिया वाहन चलाते एक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान मारुति ईको कार क्रमांक MP20 ZD 3053 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। प्रकरण को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी), कटनी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

