शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर KAC संस्था के धरने को कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने दिया समर्थन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। PPP मोड के स्थान पर पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर KAC संस्था द्वारा चलाए जा रहे गैर-राजनैतिक छात्र धरने को कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा।दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं होने को सांसद वीडी शर्मा एवं विधायक संदीप जायसवाल की राजनीतिक विफलता बताया। उन्होंने कहा कि कटनी की जनता और छात्रों की वर्षों पुरानी मांग के बावजूद अब तक शासकीय मेडिकल कॉलेज की दिशा में ठोस पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा की कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में जनता को छलकर वोट ली गई,और बाद में उसे पीपीपी मोड का लूट केंद्र थोपा जा रहा है।स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन संस्था की पारिवारिक संस्था आरकेडीएफ को एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट मामले में पकड़ा है।छेत्रिय भाजपा नेता इसका विरोध करने से घबरा रहे है,इस संस्था द्वारा चलाए जा रहे अन्य जिलो में पीपीपी मेडिकल कॉलेजों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है।एक नेता के कुछ मुट्ठी भर कार्यकर्ता अपनी विफलता को छुपाने के लिए पीपीपी मोड पर खुल रहे लूट केंद्र की विशेषता बताकर जनता में भ्रम पैदा कर रहे है,हम जनता के सामने सच लाकर रहेंगे।उन्होंने कहा कि विपक्ष का छात्र संगठन ने पिछले दस वर्षों में कई प्रभावी आंदोलन किए।शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करता आया है। तथा वरिष्ठ विधायक श्री लखन घनघोरिया जी के माध्यम से मध्यप्रदेश विधानसभा में भी इस मांग को लगातार उठाया गया है,व अनवरत उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि कटनी को PPP मॉडल नहीं, बल्कि ऐसा पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज चाहिए, जिसका लाभ सीधे कटनी की जनता और विद्यार्थियों को मिले।दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने धरने पर बैठे छात्रों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विपक्ष हर मोर्चे पर छात्रों और कटनी की जनता के साथ खड़ा है तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की लड़ाई को मजबूती से आगे भी जारी रखा जाएगा।धरने के दौरान कमल पांडे,राजेश जाटव सचिन गर्ग,राहुल यादव,प्रशांत जैन,सिद्धार्थ जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

