लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने बरही में निकाली भाजपा सरकार की अर्थी क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप,कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर हुआ प्रदर्शन

लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने बरही में निकाली भाजपा सरकार की अर्थी क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप,कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर हुआ प्रदर्शन

लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने बरही में निकाली भाजपा सरकार की अर्थी क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप,कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर हुआ प्रदर्शन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,बरही/ दिनांक, 7 अक्टूबर 2026 विकासखंड विजयराघवगढ़ की बरही तहसील में एनएसयूआई द्वारा लचर शिक्षा व्यवस्था एवं शासकीय महाविद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में बरही कॉलेज से चौक तक भाजपा सरकार का अर्थी जुलूस निकालकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की एवं उन पर छात्रों के प्रति गैरजिम्मेदार होने एवं अनदेखी के आरोप लगाए।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि बरही महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह रही प्रमुख मांगें

महाविद्यालय की अधूरी बिल्डिंग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर तत्काल हैंडओवर किया जाए।भवन में आई दरारों की तत्काल तकनीकी जाँच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की जाँच की जाए।वर्ष 2024 में पूर्ण होने वाली भवन परियोजना को अब तक हैंडओवर न किए जाने की स्थिति स्पष्ट की जाए।लगभग 2700 विद्यार्थियों के लिए मात्र 14 शिक्षक हैं। विद्यार्थियों के अनुपात में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति/पदस्थापना की जाए।

महाविद्यालय में खेल मैदान की और बेहतरी एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

महाविद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।बॉटनिकल/वनस्पति पार्क की सफाई एवं उचित रखरखाव कर उसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक उपयोग के योग्य बनाया जाए।नाडेप एवं अन्य पर्यावरणीय संरचनाओं को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जाए।महाविद्यालय में पर्याप्त एवं व्यवस्थित विज्ञान प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल शिक्षा मिल सके।रसायन विज्ञान (Chemistry) के लिए विषयवार लैब शिक्षकों/प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल नियमित एवं सही तरीके से हो सकें।सभी विषयों के विद्यार्थियों को आवश्यक प्रयोगशाला उपकरण, सामग्री एवं सुरक्षित प्रैक्टिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।बरही महाविद्यालय में M.Sc. एवं B.Sc. Computer Science की कक्षाएं प्रारंभ की जाएं, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर पढ़ाई करने न जाना पड़े।पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए एवं वहां नियमित रूप से सफाई कराई जाए।एक बड़ा पुस्तकालय बनाया जाए, जिससे सभी छात्रों को परेशानी न हो।जिम की खराब मशीनों को बदला जाए और जिम चालू किया जाए।

पार्क का खराब गेट बदला जाए।

पुरानी बिल्डिंग की मेंटेनेंस कराई जाए, सभी जगह पुताई कराई जाए तथा जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए।

कॉलेज अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा

एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि, “बरही महाविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त शिक्षक, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। छात्रों की इन जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल इन समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा एनएसयूआई छात्रों के हित में आंदोलन को और तेज करेगी।”

ब्लॉक अध्यक्ष वैभव बघेल ने कहा

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष वैभव बघेल ने कहा कि, “बरही महाविद्यालय की समस्याएं आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही हैं। अधूरी बिल्डिंग, शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय है। एनएसयूआई छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्रों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक, आधुनिक प्रयोगशालाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन द्वारा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंबिका द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिलोहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा, समीम वारसी, विकास सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू, बरही ब्लॉक अध्यक्ष वैभव सिंह, कॉलेज अध्यक्ष अमन तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह, अखिलेश द्विवेदी, प्रांशु द्विवेदी, जिला सचिव अभिषेक दुबे, ध्रुव, मुस्कान सिंह, प्रियंका मिश्रा, आराधना सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने बरही में निकाली भाजपा सरकार की अर्थी क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप,कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर हुआ प्रदर्शन



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post