बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिक बालिकाओं को गुजरात से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 3 अक्टूबर 2026पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत नाबालिक बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दो नाबालिक बालिकाओं को गुजरात एवं तमिलनाडु से दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।1.अपराध क्रमांक 358/26दिनांक 21.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 358/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सायबर सेल की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए अपहृत बालिका को गुजरात से दिनांक 03.10.2026 को दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
2. अपराध क्रमांक 556/26 इसी प्रकार दिनांक 20.09.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सायबर सेल की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए अपहृत बालिका को तमिलनाडु से दिनांक 03.10.2026 को दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिका
उपरोक्त दोनों दस्तयाबी कार्यवाहियों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,सउनि रघुवीर सिंह,आरिफ हुसैन, शिवप्रकाश तिवारी,गौरीशंकर राजपूत एवं सायबर सेल से,शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

