घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी, कुठला पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपियों सहित महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद; चोरी का माल ठिकाने लगाने की भी जांच

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 3 अक्टूबर 2026 कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों सहित चोरी के आभूषण अपने पास रखने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है, जबकि चोरी हुए कुछ अन्य आभूषणों की बरामदगी शेष बताई गई है।पुलिस के अनुसार फरियादी राकेश केशरवानी निवासी इंद्रानगर ने 13 सितंबर को थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाहर गया था। वापस लौटने पर घर का बाहरी ताला टूटा मिला। अंदर आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने की चेन,लॉकेट,पांचाली, अंगूठियां,बच्चों के आभूषण, चांदी के चूड़े,पायल,करधन, चांदी के बर्तन सहित नकदी गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 832/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया चोरी का राज

पुलिस ने जांच के दौरान 21 सितंबर को लाला उर्फ मुकेश निषाद निवासी इंद्रानगर को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी मोहित पटेल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार मोहित पटेल पहले से ही थाना कुठला के आर्म्स एक्ट के एक मामले में जिला जेल कटनी में निरुद्ध था। उसका प्रोडक्शन वारंट जारी कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में मोहित ने चोरी किए गए गहनों में से कुछ अपनी मां गुड्डी बाई को देने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने गुड्डी बाई से पूछताछ की। उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिन्हें उसने अपने बेटे द्वारा दिए जाने की बात पुलिस को बताई।

सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद

पुलिस ने लाला उर्फ मुकेश के कब्जे से करीब 8 ग्राम सोने के पांचाली के 5 नग, सोने की गुरिया 6 नग और छोटा लॉकेट बरामद किया। इसके अलावा चांदी के दो चूड़े, बच्चों का चांदी का डोरा और हाय के दो नग तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं आरोपी मोहित से 1600 रुपये नकद तथा गुड्डी बाई के कब्जे से टूटी हुई सोने की अंगूठी बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक चोरी की शेष सोने की चेन और पायल सहित अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात और चोरी के माल के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी, कुठला पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपियों सहित महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद; चोरी का माल ठिकाने लगाने की भी जांच

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post