चित्रकला-प्रश्नोत्तरी से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश,रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

चित्रकला-प्रश्नोत्तरी से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश,रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

चित्रकला-प्रश्नोत्तरी से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश,रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,रीठी। दिनांक, 7 अक्टूबर 2026 वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर बुधवार, 7 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत सुदूर ग्राम नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा वन्यप्राणियों पर आधारित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की रक्षा,जंगलों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया।वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में विशेष गश्ती अभियान भी चलाकर वन्यप्राणियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी सहित नैगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

चित्रकला-प्रश्नोत्तरी से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश,रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post