पाठक वार्ड के शांति भवन में नवरात्र की धूम, बैठकी पर विराजमान हुईं मां जगत जननी,
भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ शारदेय नवरात्र का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना शांति,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 शारदेय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर शहर के पाठक वार्ड स्थित शांति भवन में भक्तिमय माहौल के बीच मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास स्थान शांति भवन में नवरात्र की बैठकी पर विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापना कर नौ दिवसीय आराधना का शुभारंभ किया गया। युवा भाजपा नेता, समाजसेवी एवं उद्योगपति यश पाठक तथा पाठक वार्ड दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्र पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
नवरात्र के प्रथम दिन से ही शांति भवन में उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है। इस बार भी शांति भवन नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
बलखंडी माता के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
पाठक वार्ड स्थित शांति भवन परिसर में विराजमान बलखंडी माता का मंदिर पहले से ही क्षेत्र में विशेष धार्मिक पहचान रखता है। नवरात्र पर्व के दौरान यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता को जल अर्पित करते हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। अब शांति भवन में मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की धार्मिक रौनक और बढ़ गई है। नवरात्र के पावन दिनों में यहां श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा।
पाठक परिवार ने दीं नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं
शारदेय नवरात्र के शुभारंभ पर पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, सायना ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती निधि पाठक, युवा उद्योगपति यश पाठक एवं अतिशा पाठक ने जिलेवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने मां जगत जननी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवरात्र पर्व के आगमन के साथ ही पाठक वार्ड सहित शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं।

