नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कुठला थाने में शांति समिति की बैठक 80 से 100 गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा, आपसी सौहार्द बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कुठला थाने में शांति समिति की बैठक
80 से 100 गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा, आपसी सौहार्द बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कुठला थाने में शांति समिति की बैठक 80 से 100 गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा, आपसी सौहार्द बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 12 अक्टूबर 2026आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को थाना कुठला परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया की उपस्थिति में पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र के लगभग 80 से 100 गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, पंडालों की सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और नियमों के पालन पर दिया जोर

बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं आवश्यक अनुमतियों के अनुरूप ही किया जाए। जुलूस, गरबा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा तनाव उत्पन्न करने वाले संदेश प्रसारित करने से बचें। पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क रहने की बात कही गई।

असामाजिक गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

बैठक में उपस्थित नागरिकों से कहा गया कि यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की विवादास्पद स्थिति, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या सामने आती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अंत में थाना पुलिस ने सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों से शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। पुलिस ने विश्वास जताया कि आमजन के सहयोग और आपसी समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहेगा।

नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कुठला थाने में शांति समिति की बैठक 80 से 100 गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा, आपसी सौहार्द बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post