विश्वकर्मा परिसर में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, अशोक विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

विश्वकर्मा परिसर में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, अशोक विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
,

विश्वकर्मा परिसर में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, अशोक विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 12 अक्टूबर 2026विश्वकर्मा परिसर में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिमांशु लालवानी द्वारा क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर क्रिकेट अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अशोक विश्वकर्मा ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास,धैर्य और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास होता है। क्षेत्र में क्रिकेट अकादमी की शुरुआत होना युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को यदि उचित मार्गदर्शन,नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण मिले,तो वे अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह अकादमी क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

हिमांशु लालवानी की पहल की सराहना

अशोक विश्वकर्मा ने क्रिकेट अकादमी के संचालक हिमांशु ललवानी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है। ऐसी पहल से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

उन्होंने अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अभ्यास कर अपने परिवार, शहर और जिले का नाम रोशन करेंगे।

क्रिकेट अकादमी के शुभारंभ से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। यह पहल स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने,उन्हें प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती ।

विश्वकर्मा परिसर में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, अशोक विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post