नवीन औद्योगिक क्षेत्र 'तखला टिकरिया' कटनी जिले के लिए बड़ी सौगात, लगभग 90% भूखंडों का हुआ आवंटन; करीब 11-12 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा विकास
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक, 3 अक्टूबर 2026 जिले में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से नवीन औद्योगिक क्षेत्र तखला टिकरिया,को विकसित किया गया है,जो जिले के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। 19.52 हेक्टेयर विशाल क्षेत्र में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में कुल 89 भूखंड तैयार किए गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।इस नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए लगभग 1100 लाख रुपये (11 से 12 करोड़ रुपये) का पूंजीगत निवेश/लागत लगाई गई है। इस क्षेत्र के पूर्ण विकसित होने से यहां शीघ्र ही बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे कटनी जिले के आर्थिक परिदृश्य को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।कलेक्टर आशीष तिवारी सीईओ हरप्रीत सिमरन (जिला पंचायत वन मंडल अधिकारी, एवं महाप्रबंधक (जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, द्वारा औद्योगिक क्षेत्र तखला टिकरिया का संयुक्त रूप से विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा संपूर्ण वस्तुस्थिति एवं विकास कार्यों की जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिफिकेशन (विद्युतीकरण) और लाइट फिटिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों के साथ आगामी संभावनाओं, विकास की गति को और बढ़ाने तथा आवश्यक प्रगति सुधारों पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि शेष बुनियादी सुविधाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि आवंटियों को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें और उद्योग जल्द से जल्द प्रारंभ हो सकें।

