जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,
क्षेत्र से पहुंचे लोगों से की मुलाकात, संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 2 अक्टूबर 2026 जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अपने क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। श्री विश्वकर्मा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर उनके पास आता है तो उसकी बात को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों के बीच सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के लिए पहचान रखने वाले अशोक विश्वकर्मा हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सहजता से उनके पास पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनका दायित्व है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी समस्याओं के निराकरण के लिए पहल करने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

