स्वच्छ भारत दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में विविध कार्यक्रम श्रमदान,पौधारोपण, दीवार पेंटिंग व चित्रकला के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर “स्वच्छता में सहभागिता—स्वच्छ भारत,विकसित भारत”अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधवनगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई,श्रमदान, पौधारोपण,दीवार पेंटिंग एवं थीम आधारित चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान,उनके विचारों तथा स्वच्छता एवं सेवा के प्रति उनके दृष्टिकोण से अवगत कराया।विद्यालय परिसर में आयोजित श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। दीवार पेंटिंग एवं थीम चित्रकला के जरिए विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की संकल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ विद्यालय,स्वच्छ समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी प्राचार्य संध्या बेन सहित शिक्षक एवं कर्मचारी डॉ. रामपद तिवारी, रामसिंह बागरी,रमेश सिंह,समिधा त्रिपाठी,रामवती तुड़हा, सपना मिश्रा,राजीव रंजन, आभा गौतम,नेहा सोनी,रानी बरकड़े,शैलेंद्र पटेल,शैलबाला मैथ्यूज,वर्षा गौतम,विक्रम असीम, विनीत झारिया,रूबी भोजक,अखिलेश कुमारी, तृप्ति परोहा, निधि ठाकुर, पूर्णेश उइके,प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन,विजय कोल, अमर बर्मन,राजेंद्र सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

