विजयराघवगढ़ में नाबालिंग बालिका को दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 16 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका की दस्तयाबी कर ने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 06/05/2026 को थाना क्षेत्र की नाबालिंग लड़की बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा द नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीम तैयार की गई। पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश करते हुये दिनांक 16/10/2026 को सफलता प्राप्त कर नाबालिग बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया। और उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में
निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह,श्याम दास महिला,जयंती, एवं सायबर टीम के,अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

