बहोरीबंद पुलिस ने वृद्ध दंपति से लूट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहोरीबंद पुलिस ने वृद्ध दंपति से लूट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में  गिरफ्तार कर भेजा जेल,

बहोरीबंद पुलिस ने वृद्ध दंपति से लूट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में  गिरफ्तार कर भेजा जेल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक,16 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिनके निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा वृद्ध दंपति से लूट करने वाले आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई ।

दिनांक 15/10/2026 को फरियादी कोदूलाल लोधी पिता स्व रल्ली प्रसाद लोधी उम्र 60 साल नि ग्राम गोरहा थाना सिहोरा जिल जबलपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 15/10/26 के दोपहर मैं अपनी पत्नी राजकुमारी लोधी को मोटरसाइकिल से लेकर तिगमा से पथराड़ी पिपरिया अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था समय करीबन दोपहर 02/15 बजे जैसे ही पथराड़ी पिपरिया लांघा नदी रपटा पहुंचे तो पीछे तरफ से आ रही काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जिसमें तीन लड़के बैठे थे ने रास्ता पूछने के बहाने बगल मे आये और पीछे बैठे व्यक्ति ने पत्नी राजकुमारी लोधी के गले में लॉकेट की माला को झपटकर खींच लिया जिससे मैं व मेरी पत्नी मोटर साइकिल से गिर गये गिरने से मेरी पत्नी के सिर में पीछे तरफ चोट होकर खून निकल आया तभी तीनों लड़के मोटर साइकिल से पथराड़ी पिपरिया तरफ भाग गए जो रिश्तेदारों को फोन किया व पत्नी को चोट होने से अस्पताल बहोरीबंद में भर्ती किया व थाने पर घटना की रिपोर्ट किया । रिपोर्ट पर अपराध क्र 528/2026 धारा 309(6),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी कपिल मिश्रा पिता महेश मिश्रा उम्र 21 साल एवं शिवम उर्फ युवराज खम्परिया पिता राम मिलन खम्परिया उम्र 20 साल दोनों निवासी ग्राम पौडी थाना बहोरीबंद जिला कटनी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल क्र  MP21 ZD 1822 को जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया । प्रकरण मे एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पतासाजी जारी है ।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिका

थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनुराग पाठक,बृजेश ठाकुर, भोला गुप्ता,  सुनील बागरी,मोहित साहू,आशीष सोनी,संदीप यादव,सैनिक  राजकुमार सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

बहोरीबंद पुलिस ने वृद्ध दंपति से लूट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में  गिरफ्तार कर भेजा जेल


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post