कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व विद्यालयों में गूंजा AI का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह AI कौशल मंथन शिविर के तहत जागरूकता, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 22 अक्टूबर को प्रतिभागी होंगे सम्मानित

 कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व विद्यालयों में गूंजा AI का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह,

AI कौशल मंथन शिविर के तहत जागरूकता, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 22 अक्टूबर को प्रतिभागी होंगे सम्मानित,

कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व विद्यालयों में गूंजा AI का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह AI कौशल मंथन शिविर के तहत जागरूकता, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 22 अक्टूबर को प्रतिभागी होंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/दिनांक, 16 अक्टूबर 2026।कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व जिले में विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक तकनीक,डिजिटल साक्षरता तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कौशल विकास संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (PMKK), क्षेत्रीय कार्यालय कटनी द्वारा‘AI कौशल मंथन शिविर–2026’के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और तकनीकी समझ को विकसित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व से परिचित कराने के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग की जानकारी देना है। साथ ही, युवाओं को भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों,तकनीकी जरूरतों और रोजगार के बदलते अवसरों के अनुरूप तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

पांच विद्यालयों एवं संस्थानों में आयोजित हुईं गतिविधियां

कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत जिले के पांच प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है। इनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधवनगर कटनी;सांदीपनि विद्यालय, झिंझरी कटनी; शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,निवार पहाड़ी कटनी;शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कटनी तथा शिकागो पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कटनी शामिल हैं।

इन संस्थानों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की उपयोगिता समझाने और उनमें नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 AI जागरूकता से लेकर वाद-विवाद तक,विद्यार्थियों ने लिया हिस्साAI कौशल मंथन शिविर–2026 के अंतर्गत प्रमुख रूप से तीन गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें 

AI जागरूकता कार्यक्रम, AI आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथाAI के माध्यम से कौशल विकास विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

 शामिल हैं।इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली, उसके व्यावहारिक उपयोग और कौशल विकास के क्षेत्र में उसकी भूमिका को समझने का अवसर मिला। साथ ही, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों की तार्किक सोच, विषय की समझ, अभिव्यक्ति क्षमता और तकनीकी ज्ञान को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

22 अक्टूबर को कौशल विकास यात्रा के दौरान होगा सम्मान

आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आगामी ,22 अक्टूबर 2026 को कौशल विकास यात्रा के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कौशल विकास,डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

AI कौशल मंथन शिविर–2026 के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से जागरूक बनाने और भविष्य की रोजगारपरक संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक के इस दौर में ऐसी गतिविधियां युवाओं को नई सीख, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

कौशल विकास यात्रा–2026 के पूर्व विद्यालयों में गूंजा AI का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह AI कौशल मंथन शिविर के तहत जागरूकता, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 22 अक्टूबर को प्रतिभागी होंगे सम्मानित


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post