थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 2 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सकुशल दस्तयाब करने हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक- बालिकाओं की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।दिनांक 15.06.2026 को परिजन द्वारा थाना रंगनाथ नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजन को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना रंगनाथ नगर में अपराध क्रमांक 259/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय एवं पुलिस टीम व्दारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 01.10.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा परिजनों को हमराह लेकर मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, उप निरीक्षक सतीश जाटव,सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, उप निरीक्षक बहादुर सिंह, रामनरेश शुक्ला,पवन पाठक, महिला पूनम पांडे एवं,संजय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

