गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 4 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।दिनांक 20.09.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण में अपहृता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 03.10.2026 को गुजरात से अपहृता को दस्तयाब किया गया। अपहृता द्वारा दिए गए कथनों के आधार पर आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा द्वारा उसका अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश कर लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस,कार्यवाही में,पुलिस टीम कीही विशेष भूमिका

थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह,आरिफ हुसैन,महिला पुष्पलता मिश्रा, शिवप्रकाश तिवारी,गौरीशंकर राजपूत,महिला रुपाली यादव, साइबर सेल दीपक की विशेष भूमिका रही ।

गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर बड़वारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post