बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / दिनांक, 4 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उनकी सकुशल दस्तयाबी हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस द्वारा गुमशुदा 38 वर्षीय पुरुष को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।दिनांक 21.09.2026 को फरियादी द्वारा थाना बहोरीबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 35 वर्षीय भाई घर से बिना बताए कहीं चल गया है। परिजनों एवं रिश्तेदारियों सहित आसपास संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी गुमशुदा व्यक्ति का कोई पता नहीं चलने पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 496/26 धारा 140(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा पुरुष की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा पुरुष को सकुशल दस्तयाब किया। दस्तयाबी के पश्चात पूछताछ में उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होना नहीं बताया गया आवश्यक कार्रवाई के बाद गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल उसके भाई के सुपुर्द किया गया।

इस कार्यवाही में,पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

 थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार,सउनि संतोष विश्वकर्मा,योगेंद्र सिंह,नरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post