हाई स्कूल पहाड़ी निवार में नए पेवर,ब्लॉक निर्माण का हुआ भूमिपूजन विधायक संदीप जायसवाल ने छात्राओं से पूजा-अर्चना कराकर रखी विकास कार्य की आधारशिला

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,3 अक्टूबर 2026,निवार,शासकीय हाई स्कूल पहाड़ी निवार में नवीन पेवर,ब्लॉक निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई,जिसके बाद विधायक ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने विद्यालय में होने वाले निर्माण कार्य को विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना का विकास जरूरी है।भूमिपूजन कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, के साथ जनप्रतिनिधि, एवं अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप सिंह ग्राम पंचायत सरपंच युवा नेता अखिल पांडे एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की,उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने नवीन भवन निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।नवीन पेवर,ब्लॉक के निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों के आभार के साथ हुआ।

हाई स्कूल पहाड़ी निवार में नए पेवर,ब्लॉक निर्माण का हुआ भूमिपूजन विधायक संदीप जायसवाल ने छात्राओं से पूजा-अर्चना कराकर रखी विकास कार्य की आधारशिला

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post