सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर निगमायुक्त सख्त, 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश प्रतिदिन फॉलोअप कर शिकायतों का प्रतिवेदन दर्ज करें अधिकारी - निगमायुक्त सुश्री परिहार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ नगर निगम के कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने एवं सी एम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) द्वारा शनिवार शाम 4:30 बजे निगम के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने  लोक निर्माण, भवन अनुज्ञा, जल प्रदाय शाखा, साफ सफाई, अतिक्रमण शाखा सहित विभिन्न शाखाओं की 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की । निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर स्थल निरीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण कार्यवाही  सुनिश्चित करते हुए  समय पर प्रतिवेदन दर्ज करें। अन्यथा की स्थित में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। निगमायुक्त ने अधिकारियों को सीख देते हुए कहा कि यदि आप प्रतिदिन शिकायतों का फॉलोअप लेंगे तो लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय कमी आएगी। 

निगम सम्मिलन की तैयारी की समीक्षा

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली निगम सम्मिलन की बैठक के विभिन्न विषयों एवं संकल्पों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की । निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण एवं अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, उपयंत्री संजय मिश्रा, शैलेंद्र प्यासी, रवि हनोते, हिमांशु गौतम, राज ललित गुमास्ता, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर निगमायुक्त सख्त, 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश प्रतिदिन फॉलोअप कर शिकायतों का प्रतिवेदन दर्ज करें अधिकारी - निगमायुक्त सुश्री परिहार

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post