सटोरियों पर चौकी निवार पुलिस का शिकंजा सट्टा पट्टी एवं नगदी राशि सहित 02 सटोरिए गिरफ्तार, 02 आरोपी फरार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 4 अक्टूबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई की गई।दिनांक 03.10.2026 को चौकी निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खजूरी में कुछ व्यक्ति सट्टा-पट्टी काटकर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 02 सटोरियों को सट्टा-पट्टी सहित रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है - रोहित यादव पिता रमेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खजूरी, मनीष यादव पिता रविप्रकाश यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी खजूरीआरोपियों के कब्जे से कुल ₹500 नगद, सट्टा-पट्टियां एवं डॉट पेन बरामद कर जब्त किए गए। वहीं सट्टा खिलाने वाले दीपक उर्मलिया एवं मोहित यादव, दोनों निवासी खजूरी, पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सटोरियों पर चौकी निवार पुलिस का शिकंजा सट्टा पट्टी एवं नगदी राशि सहित 02 सटोरिए गिरफ्तार, 02 आरोपी फरार

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post