नवरात्रि और दशहरा को लेकर एनकेजे पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों के घर पहुंचकर की जा रही चेकिंग थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में निगरानीशुदा बदमाशों को हिदायत, और,चक चौराहों, जैसे,दुर्गा चौक और रपटा में वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

नवरात्रि और दशहरा को लेकर एनकेजे पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों के घर पहुंचकर की जा रही चेकिंग,

थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में निगरानीशुदा बदमाशों को हिदायत, और,चक चौराहों, जैसे,दुर्गा चौक और रपटा में वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई,

नवरात्रि और दशहरा को लेकर एनकेजे पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों के घर पहुंचकर की जा रही चेकिंग थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में निगरानीशुदा बदमाशों को हिदायत, और,चक चौराहों, जैसे,दुर्गा चौक और रपटा में वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 16 अक्टूबर 2026शारदेय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना एनकेजे पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में एनकेजे पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर गुंडा-बदमाशों और निगरानीशुदा बदमाशों की घर-घर जाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही,आवश्यकतानुसार नियमों के तहत प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की विशेष निगरानी

थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी ले रही है। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले रोकना है, ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

इसी अभियान के तहत 16 अक्टूबर 2026 को चक चौराहा, दुर्गा चौक एवं रपटा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की समझाइश भी दी।

 सुरक्षा और शांति बनाए रखने कटनी,पुलिस प्रतिबद्ध

एनकेजे पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नवरात्रि और दशहरा को लेकर एनकेजे पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों के घर पहुंचकर की जा रही चेकिंग थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में निगरानीशुदा बदमाशों को हिदायत, और,चक चौराहों, जैसे,दुर्गा चौक और रपटा में वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post