03 ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त कार्यवाही,वाहन मालिकों पर ₹500,872/- का जुर्माना।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक 5 अक्टूबर 2026 सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई सितंबर 2026 को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान 03 ओवरलोड ट्रक हाईवा पाए गए। वाहन को जप्त कर वाहन स्वामी के विरुद्ध क्रमशः वाहन मालिकों पर कुल ₹₹500,872/- का जुर्माना (पांच लाख आठ सौ बहत्तर रुपये) का जुर्माना वसूल करने के उपरांत संबंधित वाहनों को छोड़ा गया ।
कार्यवाही के दौरान खनिज अधिकारी
डॉक्टर,आर.के.दीक्षित,कमलेश परस्ते,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप बाल्मीकि,छोटे लाल, दीपक सिंह एवं, चालक सुरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध परिवहन से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने के साथ-साथ सड़क एवं यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । अतः वाहन मालिक एवं चालक निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालन करें तथा यातायात एवं परिवहन संबंधी नियमों का पालन करें ।सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।

