कटनी मार्बल को जीआई टैग दिलाने की पहल तेज जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में बैठक, ‘कटनी मार्बल एसोसिएशन’ गठन पर हुआ मंथन

कटनी मार्बल को जीआई टैग दिलाने की पहल तेज,
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में बैठक, ‘कटनी मार्बल एसोसिएशन’ गठन पर हुआ मंथन,

कटनी मार्बल को जीआई टैग दिलाने की पहल तेज जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में बैठक, ‘कटनी मार्बल एसोसिएशन’ गठन पर हुआ मंथन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/दिनांक,5 अक्टूबर 2026 कटनी के विश्वप्रसिद्ध मार्बल को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,कटनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह चौहान, जिला खनिज अधिकारी श्री रत्नेश दीक्षित सहित जिले की विभिन्न मार्बल इकाइयों के संचालक उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने जीआई टैग की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए मार्बल इकाई संचालकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। जीआई आवेदन में सहआवेदक के रूप में शामिल होने के लिए जिले की मार्बल इकाइयों को एक मंच पर लाने तथा ‘कटनी मार्बल एसोसिएशन’ के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावित संगठन को मध्यप्रदेश सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 के तहत पंजीकृत कराने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति बनी।

जीआई टैग से मिलेगी अलग पहचान

बैठक में बताया गया कि जीआई टैग मिलने से कटनी मार्बल को उसके भौगोलिक उद्गम से जुड़ी विशिष्ट पहचान और कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा। इससे अन्य क्षेत्रों के मार्बल को ‘कटनी मार्बल’ के नाम से बेचे जाने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

जीआई टैग से उत्पाद की विश्वसनीयता और बाजार में साख बढ़ने के साथ बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कटनी मार्बल की पहचान मजबूत होगी तथा निर्यात के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

कटनी मार्बल को जीआई टैग मिलने से खनन, कटाई, पॉलिशिंग और व्यापार से जुड़े उद्यमियों एवं श्रमिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे जिले की औद्योगिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि कटनी मार्बल को जीआई टैग दिलाने के लिए संबंधित विभागों और मार्बल इकाई संचालकों के बीच समन्वय के साथ आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। बैठक को कटनी के मार्बल उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कटनी मार्बल को जीआई टैग दिलाने की पहल तेज जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में बैठक, ‘कटनी मार्बल एसोसिएशन’ गठन पर हुआ मंथन


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post