आरक्षण के समर्थन और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में बरही में गूंजा जनआंदोलन विशाल रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

आरक्षण के समर्थन और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में बरही में गूंजा जनआंदोलन,
विशाल रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग,

आरक्षण के समर्थन और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में बरही में गूंजा जनआंदोलन विशाल रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,बरही/कटनी। एसटी, एससी एवं ओबीसी आरक्षण तथा यूजीसी के समर्थन में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को बरही में विशाल जनआंदोलन एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से सामाजिक न्याय,आरक्षण व्यवस्था एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद की गई।

रैली के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। भारतीय युवा शक्ति संगठन के संस्थापक चौधरी राहुल भइया तथा आदिवासी एकता दल के संजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ज्ञापन में विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज एवं कमजोर वर्ग के लोगों के साथ कथित रूप से हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण की रक्षा के लिए समाज एकजुट है। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन से कमजोर एवं वंचित वर्गों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय युवा शक्ति संगठन, आदिवासी एकता दल सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आरक्षण के समर्थन और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में बरही में गूंजा जनआंदोलन विशाल रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post