राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार, 01 सितंबर को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कांग्रेसजनों ने कहा कि श्री राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं, जो लगातार जनता के मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना और जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाना विपक्ष का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व है।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए। श्री राहुल गांधी जी सदैव आम जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गंभीर चिंता का विषय है।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। जनहित के मुद्दे उठाना किसी भी विपक्षी नेता का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लिया जाए।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप करते हुए श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लिए जाने तथा लोकतंत्र, संविधान एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की मांग की।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राजकुमार केलु उपाध्याय,राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान,रजनी वर्मा,राजा जगवानी,गोल्डन पांडे,प्रेम बत्रा,जालेम यादव,आफताब अहमद,राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,पंकज गौतम, कमल पांडे,आनंद पटेल,मंगल सिंह,अजय खटीक,विजय मंगल चौधरी,नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम,छोटू सिंह बघेल,इस्तियाक अहमद,,राहुल होतवानी राहुल पटेरिया,संजय गुप्ता,रमेश अहिरवार भरत विश्वकर्मा,जार्ज डेविड,रॉबिन पीटर,शशि शेखर भारद्वाज,विनीत जायसवाल,रमेश मिश्रा,रवि जायसवाल,घनश्याम रजक,रूपा तिवारी,शशि यादव,दिलदार खान,इमरान खान,विजय चांदवानी,सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानीं,विकास चौधरी,राजेश निषाद,प्रिंस खटीक,शुभम सोनखरे ,हर्षित मिश्रा,साहिल नामदेव एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे

