1 अगस्त से उचित मूल्य दुकानों में पीओएस मशीन से वितरण बंद रखने की अपील, सहकारी कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल एवं सहकारी कर्मचारी संघ, जिला कटनी के आह्वान पर जिले के सहकारी कर्मचारियों से 1 अगस्त 2026 से शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण कार्य बंद रखने की अपील की गई है।जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की 54 सहकारी समितियों द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों में कार्यरत विक्रेता एवं कर्मचारी 31 जुलाई 2026 तक शेष खाद्यान्न का वितरण पूर्ण कर लें। इसके बाद सभी विक्रेता अपनी-अपनी पीओएस मशीन संबंधित शाखा के वरिष्ठ कर्मचारी अथवा समिति के सहायक प्रबंधक के माध्यम से शाखा अध्यक्ष के पास जमा कर दें।उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा शासन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय एवं सहमति नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन के निर्णय का पालन करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया।राजेंद्र सिंह ने अपील करते हुए कहा कि आंदोलन की सफलता कर्मचारियों की एकता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी संगठन के साथ रहेंगे, उनके हितों की रक्षा के लिए संघ हर स्तर पर खड़ा रहेगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के निर्णयों का सहयोग नहीं करने वाले कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक तथ्यों एवं अनियमितताओं की जानकारी संबंधित सक्षम अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।सहकारी कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाने तथा अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

