भाजपा अनूपपुर जिला प्रभारी संजय साहू से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की आत्मीय मुलाकात,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कटनी बरगवां,के कल्प होटल में भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर जिला प्रभारी श्री संजय साहू से आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान श्री विश्वकर्मा ने श्री साहू का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय भूमिका की सराहना की। वहीं श्री साहू ने भी क्षेत्रीय गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर भाजपा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और जनसेवा के संकल्प को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

