हर शिकायत पर किए जा रहे है त्वरित व उचित समाधान के हरसंभव प्रयास.जनसुनवाई में, पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित व उचित निराकरण के निर्देश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में दिनांक 01.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पति-पत्नी व बेटा-बहू संबंधी आपसी पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, साइबर/फाइनेंशियल फ्रॉड,सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि कटनी पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

