राजस्व संग्रहण में लक्ष्य से आगे कटनी का पंजीयन विभाग, अगस्त तक 62.03 करोड़ रुपये की आय अर्जित कलेक्टर श्री तिवारी ने राजस्व संग्रहण वाले पंजीयन और आबकारी विभागों की समीक्षा कर वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी (02 सितंबर) - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व संग्रहण वाले आबकारी और पंजीयन विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में इन विभागों के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों, कीअब तक की उपलब्धियों तथा लक्ष्यपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को राजस्व संग्रहण और प्राप्तियों में गति लाते हुए निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

59 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 62.03 करोड़ की आय

पंजीयन विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंजीयक श्री पंकज कोरी ने बताया गया कि अगस्त माह तक विभाग को 59 करोड़ रुपये राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध आलोच्य अवधि तक विभाग द्वारा 62.03 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तिवारी ने इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए विभाग के लिए निर्धारित 158 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कर अपवंचन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज कर शासन को होने वाली राजस्व क्षति पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरणों में दो करोड़ रुपये तक की राशि की वसूली सुनिश्चित करने केभी निर्देश दिए।

आबकारी विभाग को 411 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश

बैठक में आबकारी विभाग की राजस्व प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने वर्ष 2026-27 के लिए विभाग को निर्धारित 411 करोड़ रुपये के वार्षिक आय लक्ष्य की पूर्ति के लिए अब तक की प्रगति और विभागीय कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व संग्रहण में और अधिक तेजी लाने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के साथ अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना भी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित जांच, कार्रवाई और अधिक से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएं।बैठक में उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित,जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती विभा मरकाम, जिला पंजीयक श्री पंकज कोरी सहित विभिन्न राजस्व संग्रहण वाले विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजस्व संग्रहण में लक्ष्य से आगे कटनी का पंजीयन विभाग, अगस्त तक 62.03 करोड़ रुपये की आय अर्जित कलेक्टर श्री तिवारी ने राजस्व संग्रहण वाले पंजीयन और आबकारी विभागों की समीक्षा कर वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के दिए निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post