आटो की किस्त ना चुका पाने से, बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास ने पहुंचाया जेल,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पन्ना मोड़ सेन्ट्रल बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
प्रार्थी विनीत सोलंकी पिता धर्मदास सोलंकी उम्र 38 वर्ष शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा हरदुआ पन्ना मोड ने थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22/09/2026 को रात्रि लगभग 02:34 बजे क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के सुरक्षा अधिकारी ने फोन पर सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नियत से बैंक के मेन गेट का ताला तोड़ रहा है। इसके बाद दिनांक 22/09/2026 को प्रातः 09:45 बजे बैंक पहुँचकर मुआयना किया गया, तो मुख्य ताले पर किसी भारी वस्तु से मारकर तोड़ने के निशान पाए गए। बैंक के अंदर जाकर देखने पर कोई चोरी होना नहीं पाया गया, परंतु अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया । रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 859/26 धारा 303(2),62 BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी एवं चोरी गए मशरुका की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा परम्परागत एवं तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज, सम्भावित स्थानों की चौकिंग की गई गई जिसके फलस्वरूप दिनांक 22/09/2026 को गंगाराम चौधरी पिता बृजलाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी घंघरी कला थाना कुठला जिला कटनी से सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करते हुए आटो की किस्त ना चुका पाने के कारण बैंक में चोरी करने की योजना बनाना बताया जिसके पास से दो पैचकस, छोटी आरी को विधिवत जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिकाः
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम,आलोक तिवारी,शिवशंकर दुबे और एवं,पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

