रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अशोक विश्वकर्मा ने लिया आशीर्वाद

 रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अशोक विश्वकर्मा ने लिया आशीर्वाद

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अशोक विश्वकर्मा ने लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 23 सितंबर 2026 जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कटनी बरगवां में स्थित निजी होटल कल्प में रिद्धि-सिद्धि के दाता एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश को पुष्प,अक्षत,रोली एवं प्रसाद अर्पित किया गया। अशोक विश्वकर्मा ने श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान श्री गणेश की आराधना कर देश-प्रदेश एवं क्षेत्र की उन्नति की मंगलकामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अशोक विश्वकर्मा ने लिया आशीर्वाद

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post