गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों को लेकर कुठला पुलिस का फ्लैग मार्च शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पुलिस ने किया क्षेत्र में भ्रमण

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/दिनांक, 22 सितंबर 2026गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से कुठला पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ निकाला गया। पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत कन्हवारा, सरला नगर पन्ना मोड  सहित प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया।इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने अथवा कानून का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता का भी संदेश दिया।यदि।

गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों को लेकर कुठला पुलिस का फ्लैग मार्च शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पुलिस ने किया क्षेत्र में भ्रमण

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post