चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा मारपीट करने बाले आरोपियों को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ जारी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा मारपीट करने बाले आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही उपराँत अभिरक्षा मे लिया गया। दिनांक 30.08.2026 को प्रार्थी बिक्रम तिवारी पिता प्रहलाद तिवारी उम्र 38 साल निवासी ग्राम गनियारी थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र) के व्दारा रिपोर्ट की गई कि दिनाँक 30.08.2026 को मेरा प्रेमलाल वर्मन के लडके से उधारी सामान लेने पर विवाद हुआ था इसी बात को लेकर शाम करीब 05.30 बजे प्रेमलाल वर्मन, उसका लडका आशीष वर्मन, भाई विजय वर्मन तथा भतीजा विकास वर्मन चारों के व्दारा शासकीय स्कूल गनियारी के सामने माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर लाठी डंडे से मारपीट की गई तथा मोटरसायकल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर मे अपराध क्रमाँक 884/26 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचन दौरान आरोपियों की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनाँक 01.09.2026 को आरोपीगण प्रेमलाल वर्मन, विजय वर्मन, विकास वर्मन तथा विधि विरुद्ध बालक की तलाश की जाकर अभिरक्षा मे लेकर पूँछताछ कर घटना मे प्रयुक्त आलाजर्ब की जप्ती की गई। मामले के आरोपी प्रेमलाल वर्मन एवं फरियादी विक्रम तिवारी के पूर्व के भी आपराधिक रिकॉर्ड है जिनके विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि सतीश भगत,पंकज त्रिपाठी,संजय यादव,अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

