बड़वारा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार,शराब एवं बाइक सहित कुल ₹72,000 का मशरूका जब्त

 बड़वारा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,

बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार,शराब एवं बाइक सहित कुल ₹72,000 का मशरूका जब्त,

बड़वारा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार,शराब एवं बाइक सहित कुल ₹72,000 का मशरूका जब्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक, 22 सितंबर 2026  जिले में,अवैधशराबकेनिर्माण,विक्रय,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 22.09.2026 को थाना बड़वारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ा मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP21ZJ8466 पर प्लास्टिक के गुम्मों में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राहकों के इंतजार में खड़े हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम—नरेश कोल, पिता बिहारीलाल कोल, उम्र 32 वर्ष, शनि कुमार केवट, पिता लखनलाल केवट, उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ददरी मोहल्ला, विलायत कला, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।

मोटरसाइकिल पर रखे चार प्लास्टिक के गुम्मों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब होना पाया गया। प्रत्येक गुम्मे में लगभग 15-15 लीटर शराब भरी हुई थी। आरोपियों से शराब के संबंध में वैध लाइसेंस/दस्तावेज मांगे जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पुलिस द्वारा मौके से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP21ZJ8466 जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹72,000 है।

दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना बड़वारा लाया गया, जहां आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रामनाथ साकेत, गौरीशंकर,शिवप्रकाश तिवारी एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post