चौकी झिंझरी पुलिस की बडी कार्यवाही क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 302 भेड़ों का परिवहन करते आरोपी एवं ट्रक मालिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए परिवहन मे प्रयुक्त वाहन ट्रक को किया गया जप्त।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 23 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 302 भेडों का परिवहन करते आरोपी एवं ट्रक मालिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए परिवहन मे प्रयुक्त ट्रक को जप्त किया गया।दिनाँक 22/09/26 को चौकी झिंझरी पुलिस को जरिये मुखवीर सूचना प्राप्त हुई की मैहर तरफ से भेड बकरियो से भरा ट्रक जबलपुर की और जा रहा है की सूचना पर चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा एन.एच.30 रोड देवरी टोला फारेस्ट नाका पहुँचकर ट्रक क्रमांक UP61AT-3856 को रुकवाया गया जिसमें पटरा लगे दो मंजिला मे भेड भेडी बहुत अधिक संख्या मे क्रुरता पूर्वक भरी हुई थी। ट्रक के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम रोशन यादव पिता हरिकिशन यादव उम्र 22 साल निवासी कोरा थाना चितवाडा जिला बलिया उ.प्र. का रहने वाला बताया ट्रक चालक रोशन यादव से ट्रक में भरी भेड भेडी के परिवहन से संबंधित दस्ताबेज चाहे गये चालक रोशन यादव के व्दारा परिवहन संबंधित कोई दस्ताबेज नही होना बताया जाने पर चालक के कब्जे से कुल 302 भेडों एवं भेडों के परिवहन मे प्रयुक्त ट्रक क्रमांक UP61AT-3856 को जप्त कर ट्रक चालक रोशन यादव एवं ट्रक स्वामी सुल्तान कुरैशी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
चौकी प्रभारी झिंझरी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में हमराही स्टाफ सउनि. शशिभूषण,सिंह,राजेशचौधऱी,अजय सिंह की विशेष भूमिका रही।

