एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र की 2 चोरी का किया खुलासा चोरी गया लगभग 03 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / दिनांक, 18 सितंबर 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के कुशल निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश दम्पति द्वारा चोरी किया गया लगभग 03 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 10.03.2026 को प्रार्थी अजय तिवारी निवासी ग्राम सरसवाही के घर हुई चोरी की रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. में अपराध क्रमांक 125/2026, धारा 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थी विजय अहिरवार निवासी प्रेमनगर के यहां हुई चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा थाना एन.के.जे. क्षेत्र के ग्राम सरसवाही एवं प्रेमनगर स्थित सूने मकानों में चोरी करना भी स्वीकार किया गया है।उक्त आरोपियों को थाना विजयराघवगढ़ द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के उपरांत थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा उनसे पुनः पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ग्राम सरसवाही एवं प्रेमनगर के सूने मकानों से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना बताया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती कार्रवाई करते हुए चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।बरामदगी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1.राजा उर्फ मोहन साहू, पिता गोपाल साहू, उम्र 42 वर्ष
निवासी प्रेमनगर, थाना एन.के.जे., जिला कटनी।
2.राजनंदनी साहू, पति राजा उर्फ मोहन साहू, उम्र 35 वर्ष,निवासी प्रेमनगर, थाना एन.के.जे., जिला कटनी।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी राजा उर्फ मोहन साहू थाना एन.के.जे. का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध जिला कटनी एवं अन्य जिलों में पूर्व से कुल 42 अपराध पंजीबद्ध होना बताया गया है।
आरोपिया राजनंदनी साहू के विरुद्ध पूर्व से 10 अपराध पंजीबद्ध हैं।
बरामद मशरूका
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से लगभग 03 लाख रुपये कीमत के सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें!
चांदी की चूड़ियां,चाँदी की बिछिया,चांदी की पायल
सोने का लॉकेट,सोने के टॉप्स
सोने की अंगूठी,सोने की नथ
03 नग सोने की चैन एवम अन्य समान शामिल हैं।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी एन.के.जे. उप निरी रूपेन्द्र राजपूत ,थाना प्रभारी पान उमरिया महेंद्र, जयसवाल ,सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उइके, दिवाकर ओझा,अजय सिंह,उमेश सिंह,जज कुमार एवं,अस्विता ग्वालवंशी एवम् साइबर सेल से,विभांशु कोरी,अजय शंकर साकेत,शुभम गौतम , अमित श्रीपाल ,सत्येंद्र राजपूत ,चंदन प्रजापति की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

