विजयराघवगढ़ पुलिस ने,शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

विजयराघवगढ़ पुलिस ने,शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


विजयराघवगढ़ पुलिस ने,शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 19 सितंबर 2026पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य वअनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने  कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब लिए आरोपी को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 17/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये परसवारा खैरहाई रोड एक संदिग्ध मोटर साईकल क्रमांक एम.पी. 21 जेड.डी. 6354 में सवार व्यक्ति दो थैला लिये हुये एक थैला पीछे सीट में रस्सी से बाधे हुये था तथा दूसरा थैला मोटर साईकल में हूक में फंसाये हुये अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाया गया, मोटर साईकल का चालक ग्राम कारीतलाई निवासी कैलाश वर्मन पिता कमलेश वर्मन उम्र 30 वर्ष के कब्जे से देशी मदिरा शराब 74 लीटर कीमती करीब 38400 रूपया की शराब जब्त की गई, आरोपी कैलाश बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कारतलाई थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) के पास उक्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पाया गया, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया।  माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है पुलिस ने प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह,अंजनी झा,पप्पू प्रजापति,चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।


विजयराघवगढ़ पुलिस ने,शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post