रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धा और भक्ति भाव से अनवरत जारी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के सभी 12 चिन्हित घाटों में निगम प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम विसर्जन पर विशेष ध्यान

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच गणेश अनंत चतुर्दशी पर्व पर शुक्रवार सुबह से ही नगर के चिन्हित विसर्जन घाटों एवं कुंडों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति भाव से अनवरत जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी 12 विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सुबह से ही प्रतिमा विसर्जन प्रारंभ होने के पूर्व ही घाटों की साफ-सफाई, कृत्रिम कुंडों में स्वच्छ जल की उपलब्धता, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई।विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों में बैरिकेडिंग, सी सी टीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई तथा कृत्रिम विसर्जन कुंडों के समीप अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया। मौके पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से प्रतिमा विसर्जन में सहयोग प्रदान किया गया।

गाटर घाट में मोटराइज्ड ट्रॉली एवं हाइड्रा से विसर्जन की सुविधा

गाटर घाट में छोटी एवं मध्यम आकार की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मोटराइज्ड ट्रॉली की सुविधा उपलब्ध कराई गई, वहीं बड़ी प्रतिमाओं के व्यवस्थित एवं सुरक्षित विसर्जन के लिए हाइड्रा, जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी तैनात की गई है। इन व्यवस्थाओं से प्रतिमाओं के विसर्जन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग मिल रहा है।

कटाए घाट एवं अमीरगंज तालाब में  प्रतिबंधित रहा विसर्जन

पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की दृष्टि से कटाए घाट और अमीरगंज तालाब में प्रतिमा विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया। इन स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निगम के उपस्थित दल द्वारा वाहन में निर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि निर्धारित स्थलों पर ही सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से विसर्जन सुनिश्चित हो सके।

घाटों पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद, व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी

शाम होते ही जुलूस प्रारंभ होने से पूर्व ही निगम प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों एवं विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की टीमें मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक नगर के सभी 12 चिन्हित विसर्जन घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जारी है।

रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धा और भक्ति भाव से अनवरत जारी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के सभी 12 चिन्हित घाटों में निगम प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम विसर्जन पर विशेष ध्यान

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post