सीसीटीवी टीम की तत्परता से यात्री का छूटा बैग सकुशल मिला

सीसीटीवी टीम की तत्परता से यात्री का छूटा बैग सकुशल मिला

सीसीटीवी टीम की तत्परता से यात्री का छूटा बैग सकुशल मिला

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। अहमदाबाद, गुजरात से नौकरी कर वापस लौटे एक यात्री का महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं जरूरी सामान से भरा बैग कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाते समय ऑटो में छूट गया। सीसीटीवी टीम की तत्परता से ऑटो की पहचान कर बैग बरामद किया गया और उसे सकुशल फरियादी के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के ग्राम इमलिया निवासी रतिराम पटेल 25 अगस्त 2026 को अहमदाबाद, गुजरात से नौकरी करके वापस लौटे थे। कटनी मुड़वारा स्टेशन से बस स्टैंड जाने के लिए उन्होंने ऑटो लिया। इसी दौरान उनका बैग भूलवश ऑटो में ही छूट गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।बैग छूटने की जानकारी होने पर फरियादी ने सीसीटीवी टीम से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। टीम ने तत्परता से सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान करते हुए उसका क्रमांक MP-21-R-2460 पता लगाया। इसके बाद ऑटो चालक से संपर्क कर यात्री का बैग प्राप्त किया गया।सीसीटीवी टीम ने बरामद बैग को सुरक्षित रूप से फरियादी रतिराम पटेल के सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर फरियादी ने पुलिस एवं सीसीटीवी टीम का आभार व्यक्त किया।इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक (रेडियो) अनामिका सोनकर (चौहान), आरक्षक 698 पुष्पेन्द्र यादव एवं आरक्षक 490 मृदुल त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तत्परता से यात्री का जरूरी सामान सुरक्षित वापस मिल सका।

सीसीटीवी टीम की तत्परता से यात्री का छूटा बैग सकुशल मिला



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post