नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी के प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 26 अगस्त 2026 थाना बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना बड़वारा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्याल रत्नेश मिश्रा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।घटना के अनुसंधान के दौरान डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

