कवि एवं शिक्षकों ने सदैव समाज को चेतना एवं दिशा प्रदान की है राष्ट्रभक्ति पूर्ण काव्य कृति रणभेरी की समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी संपन्न

कवि एवं शिक्षकों ने सदैव समाज को चेतना एवं दिशा प्रदान की है,
राष्ट्रभक्ति पूर्ण काव्य कृति रणभेरी की समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी संपन्न,

कवि एवं शिक्षकों ने सदैव समाज को चेतना एवं दिशा प्रदान की है राष्ट्रभक्ति पूर्ण काव्य कृति रणभेरी की समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी संपन्न

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी /  देश के कवियों एवं शिक्षकों ने सदैव समाज को चेतना एवं दिशा प्रदान करने का कार्य किया है । यह सदा याद रखा जाएगा कि सन 1962 में भारत चीन युद्ध के संक्रमण काल में कटनी नगर के कवि एवं शिक्षकों ने अपनी देशप्रेम से प्रेरित ओजस्वी कविताओं के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना के संचार का कार्य किया और आपसी आर्थिक सहयोग से सन 1963 में 38 कवियों के काव्य संकलन ' रणभेरी ' का प्रकाशन करवा कर एक साहित्यिक विरासत नागरिकों सौंपी थी । उक्त दुर्लभ एवं अनुपलब्ध काव्य कृति का पुनर्प्रकाशन गत वर्ष इंटैक ( भारतीय कला एवं संस्कृतिक निधि ) कटनी चेप्टर द्वारा कराया जाकर एक साहित्यिक विरासत बचाने का कार्य किया गया है , जो सराहनीय है । स्वतंत्रता दिवस सालगिरह की पूर्व संध्या पर हम देश और नगर के समस्त स्वतंत्रता संग्राम क्रांतिकारियों , सेनानियों एवं उन्हें दिशा प्रदान करने वाले कवियों का पावन स्मरण एवं उन्हें नमन करते हैं । उक्ताशय के उद्गार शिकागो पब्लिक स्कूल स्थित अमर शहीद हेमू कालानी स्मृति वाचनालय में वरिष्ठ साहित्यकार राधेश्याम ब्रजपुरिया की अध्यक्षता , विभवराम त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं रामाधार गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में इंटैक कटनी चेप्टर द्वारा आयोजित काव्य कृति रणभेरी की समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए । इस अवसर पर रणभेरी काव्य कृति के पुनर्प्रकाशन के व्यव भार का दायित्व निभाने वाले समाजसेवी एवं कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अजय सरावगी जी का सम्मान रणभेरी कृति के कवि विभवराम त्रिपाठी तथा अन्य कवियों के परिजन सर्वश्री मनोज सोनी , पी . एस . बैरागी , रानी निगम आदि के द्वारा शाल श्री फल भेंट कर किया गया । जिसे अजय सरावगी जी की अनुपस्थिति में सुश्री भारती नागवानी एवं मुसकान नागवानी द्वारा ग्रहण किया गया । अमर शहीद हेमू कालानी वाचनालय की तरफ से अध्यक्ष एवं अतिथियों का सम्मान भी शाल श्रीफल भेंट कर किया गया । संचालन राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय प्राचार्य श्री आर. एल. निगम द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ एवं अनेक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ।

कवि एवं शिक्षकों ने सदैव समाज को चेतना एवं दिशा प्रदान की है राष्ट्रभक्ति पूर्ण काव्य कृति रणभेरी की समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी संपन्न


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post