80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनीअभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया तथा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्रहित में कर्तव्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान्न वितरित किया गया।

