बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था । इसी दौरान 14.08.2026 को दौरान देहात भ्रमण के ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसायकल वाहन में संदिग्घ हालत में प्रतीत होने पर मोटरसायकल वाहन के पास पहुचे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त मोटरसायकल चालक एवं वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूंछतांछ की गई जिन्होने अपना नाम 01. शिव कुमार चौधरी पिता लखनलाल चौधरी उम्र 37 साल निवासी पहरिया 02.राजकुमार चौधरी पिता हुन्नी चौधरी उम्र 46 साल निवासी मोहास एवं 03.धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पिता सुदामा चौधरी उम्र 40 साल निवासी मोहास सभी निवासी थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताये । उक्त वाहन टीवीएस अपाचे रजिस्ट्रेशन क्र. MP21MP0281 की हमराह स्टाफ द्वारा एवं स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई । जो उक्त वाहन में एक मोटर साईकिल में टंगे सफेंद लाल रंग के थैला की तलाशी ली गयी थैले में गांजा 2.330 कि.ग्राम मादक पदार्थ बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर मुताबिक जप्ती पत्रक के वाहन सहित कुल कीमती करीब 1.55 लाख रुपये का जप्त किया गया । उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । बाद जप्तशुदा मशरूका के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में,विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, उनि विष्णुशंकर जायसवाल, पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार, नीतेश डोंगरे,गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं,बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही 

बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post