कटनी के ‘हीरा’ रायबहादुर हीरालाल को पुण्यतिथि पर किया याद विश्व विद्वत समाज में भारतीय मेधा का परचम लहराने वाले महान व्यक्तित्व को दी श्रद्धांजलि

कटनी के ‘हीरा’ रायबहादुर हीरालाल को पुण्यतिथि पर किया याद विश्व विद्वत समाज में भारतीय मेधा का परचम लहराने वाले महान व्यक्तित्व को दी श्रद्धांजलि

कटनी के ‘हीरा’ रायबहादुर हीरालाल को पुण्यतिथि पर किया याद विश्व विद्वत समाज में भारतीय मेधा का परचम लहराने वाले महान व्यक्तित्व को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। ज्ञान, इतिहास, पुरातत्व और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कटनी के गौरव रायबहादुर हीरालाल जी को उनकी 92वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंटैक (भारतीय कला एवं सांस्कृतिक निधि) कटनी चैप्टर द्वारा स्थानीय शिकागो पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हीरालाल जी ने अपनी असाधारण प्रतिभा और कार्यों से न केवल अंग्रेज शासनकाल में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि विश्व के विद्वत समाज को भारतीय मेधा से परिचित कराया।वक्ताओं ने कहा कि करीब 160 वर्ष पूर्व कटनी में जन्मे और पले-बढ़े हीरालाल जी ने अस्थायी सहायक शिक्षक के पद से अपनी सेवायात्रा शुरू की और अपनी योग्यता के बल पर जिलाधीश जैसे उच्च पद तक पहुंचे। प्रशासनिक दायित्वों के साथ उन्होंने इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। तत्कालीन मध्य प्रांत में इतिहास एवं पुरातत्व संबंधी शोध परंपरा को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

कटनी को समर्पित किया जीवन का अंतिम पड़ाव

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी हीरालाल जी ने अपनी जन्मभूमि कटनी को ही प्राथमिकता दी। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पुरातत्व विभाग के प्रमुख तथा तत्कालीन नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे महत्वपूर्ण पदों के प्रस्ताव तक को स्वीकार नहीं किया और अपनी जन्मभूमि में रहकर ज्ञान एवं शोध की सेवा को चुना।वक्ताओं ने कहा कि हीरालाल जी का योगदान भारतीय समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। कटनी में उनकी बची हुई स्मृतियों और धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में जिला प्रशासन को गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां जान सकें कि कटनी की धरती ने ज्ञान और शोध के क्षेत्र में एक ऐसे महामानव को जन्म दिया था, जिसने देश-विदेश में शहर का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम के प्रारंभ में रायबहादुर हीरालाल जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके दुर्लभ ज्ञान कोश का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम का संचालन शिकागो पब्लिक स्कूल की सीईओ मुस्कान मूजर ने किया। इस अवसर पर शाला प्राचार्य आर.एल. निगम, इंटैक परिवार से के.एल. कनकने, भारती नागवानी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सुधीर सिंघानी, मुस्कान मूजर सहित पी.एस. बैरागी, नरेंद्र बेदी, विजय वत्यानी, रानी खरे, खुशी हंसराजनी, सुषमा पाण्डे, खुशी वाधवानी, श्वेता नायकर, प्रतीक्षा दुबे, अंशिका पाण्डे, आकांक्षा दुबे, निकिता चेलानी, अंशु असरानी, हर्षा सुंदरानी, पिंकी हल्दकार एवं रीता वत्यानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  ब्यूरो रिपोर्ट कटनी,प्रदीप श्रीवास्तव

कटनी के ‘हीरा’ रायबहादुर हीरालाल को पुण्यतिथि पर किया याद विश्व विद्वत समाज में भारतीय मेधा का परचम लहराने वाले महान व्यक्तित्व को दी श्रद्धांजलि



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post